scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठऑटोहीरो Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट मॉडल लॉन्च: स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण

हीरो Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट मॉडल लॉन्च: स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण

हीरो मोटोकॉर्प ने 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए हाल ही में ग्लैमर एक्स लॉन्च की, जो भारत की पहली क्रूज कंट्रोल वाली 125 सीसी बाइक है। इसी कड़ी में, हीरो एक्सट्रीम...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|ऑटो|
August 21, 2025
हीरो Xtreme 125R का नया सिंगल-सीट मॉडल लॉन्च: स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प ने 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए हाल ही में ग्लैमर एक्स लॉन्च की, जो भारत की पहली क्रूज कंट्रोल वाली 125 सीसी बाइक है। इसी कड़ी में, हीरो एक्सट्रीम 125R को सिंगल सीट वैरिएंट के विकल्प के साथ अपडेट किया गया है। जिसकी कीमत 1 लाख रुपये है। यह स्प्लिट-सीट आईबीएस वैरिएंट (98,425 रुपये) से ऊपर है, लेकिन स्प्लिट-सीट एबीएस वैरिएंट (1.02 लाख रुपये) से थोड़ा कम है।

125 सीसी सेगमेंट में, हीरो ग्लैमर, ग्लैमर एक्स, ग्लैमर एक्सटीईसी, सुपर स्प्लेंडर एक्सटीईसी और एक्सट्रीम 125 आर पेश करता है। इन सबके बीच, एक्सट्रीम 125आर अपने स्पोर्टी डिजाइन के साथ सबसे अलग है। स्प्लिट-सीट सेटअप इसके स्पोर्टी प्रोफाइल को और भी निखारता है। एक्सट्रीम 125R की कीमत हाल ही में लॉन्च हुए ग्लैमर एक्स के टॉप वैरिएंट जितनी ही है। हालांकि, ग्लैमर एक्स राइड-बाय-वायर और क्रूज़ कंट्रोल तकनीक के साथ आती है, जबकि एक्सट्रीम 125R में सिंगल-चैनल एबीएस है।

इस बाइक के बाकी वैरिएंट भी मौजूद हैं। स्प्लिट सीट आईबीएस वैरिएंट की कीमत ₹98,425 में और स्प्लिट-सीट एबीएस वैरिएंट ₹1,02,000 में उपलब्ध है। ऐसे में नया मॉडल ग्राहकों के लिए एक मिड-लेवल विकल्प बनकर सामने आया है। इस वैरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव सीट डिजाइन में किया गया है। अब इसमें आपको सिंगल-सीट सेटअप मिलता है, जो राइडर को ज्यादा आराम देता है, लेकिन इसके चलते बाइक का एग्रेसिव लुक थोड़ा कम हो गया है, क्योंकि स्प्लिट-सीट डिजाइन देखने में ज्यादा स्पोर्टी लगता है।

इंजन की बात करें तो, इसमें पहले जैसा ही 124.7 सीसी का सिंगल – सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,250 rpm पर 11.4 bhp की पावर और 6,000 rpm पर 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कुल मिलाकर, नया वैरिएंट उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो किफायती दाम पर कम्फर्ट चाहते हैं। सेफ्टी की बात करें तो इसमें आपको सिंगल-चैनल एबीएस, आकर्षक स्टाइलिंग (स्पोर्टी टैंक, एलईडी हेडलाइट्स) मिलता है।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

पीएम मोदी की अपील पर यूपी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बाइक से की यात्रा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा पहुंचने के लिए मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया। वैश्विक परिस्थितियों के कारण नेताओं से...

भारत में कार एयर प्यूरीफायर की बढ़ती मांग: क्यों है ज़रूरी?

सर्दी के मौसम में भारत में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से गिर जाता है, जिससे कार एयर प्यूरीफायर एक स्वस्थ और सुरक्षित यात्रा के लिए एक स्मार्ट विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। दुनिया भर में और...

बढ़ता प्रदूषण: कार एयर प्यूरीफायर की मांग बढ़ी, जानें क्यों है ज़रूरी

भारत में सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता के खतरनाक स्तर तक गिरने के साथ, कार एयर प्यूरीफायर स्वस्थ और स्वच्छ यात्रा के लिए एक स्मार्ट समाधान के रूप में उभर रहे हैं। इन कॉम्पैक्ट उपकरणों की वैश्विक और...

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250