scorecardresearch
LokShakti Logo
मुख्य पृष्ठऑटोGST प्रभाव: अगस्त में गाड़ियों की बिक्री पर असर

GST प्रभाव: अगस्त में गाड़ियों की बिक्री पर असर

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए अगस्त का महीना बिक्री के मामले में मिलाजुला रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कुल खुदरा बिक्री 19.64 लाख यूनिट दर्ज की, जो साल-दर-साल 2.84% अधिक है,...

Lok Shakti
Lok Shaktiसंवाददाता (Reporter)
|ऑटो|
September 7, 2025
GST प्रभाव: अगस्त में गाड़ियों की बिक्री पर असर
--- Advertisement ---
Jharkhand Banner Advertisement

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए अगस्त का महीना बिक्री के मामले में मिलाजुला रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने कुल खुदरा बिक्री 19.64 लाख यूनिट दर्ज की, जो साल-दर-साल 2.84% अधिक है, लेकिन महीने-दर-महीने लगभग स्थिर रही। इसकी वजह हाल ही में जीएसटी कटौती की घोषणा रही, जिसकी घोषणा 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से की थी। इसके बाद लोगों ने कीमतें घटने का इंतजार करना शुरू कर दिया।

परिणामस्वरूप, अगस्त में पूछताछ और बुकिंग तो बढ़ीं, लेकिन बिक्री रुक गई। ग्राहक अब 22 अगस्त से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों का इंतजार कर रहे थे। FADA के अनुसार, अगस्त में पूछताछ अच्छी रही, लेकिन खरीदारी पूरी करने में लोगों ने देरी की। कई खरीदार 22 सितंबर को जीएसटी 2.0 लागू होने तक इंतजार करना पसंद कर रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप सभी सेगमेंट में ठहराव देखा गया। हालांकि, सितंबर से बिक्री में सुधार की उम्मीद है।

अगस्त में यात्री वाहनों यानी कारों और SUVs की बिक्री 3,23,256 यूनिट रही, जो साल-दर-साल 0.93% अधिक थी, लेकिन महीने-दर-महीने 1.63% कम रही। महीने की शुरुआत में ओणम और गणेश चतुर्थी डिलीवरी से तेजी आई, लेकिन दूसरी छमाही में ग्राहकों ने जीएसटी बदलाव का लाभ लेने के लिए खरीदारी टाल दी। भारी बारिश और शहरी बाढ़ के कारण शोरूम में भीड़ कम रही। FADA के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर का मानना है कि त्योहारों का सीजन सितंबर के अंत से शुरू होकर राहत देगा। ब्याज दरें घट रही हैं और जीएसटी में पारदर्शिता आ रही है, इससे यात्री वाहन बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

अगस्त में दोपहिया वाहनों की बिक्री 13,73,675 यूनिट रही, जो साल-दर-साल 2.18% अधिक और महीने-दर-महीने 1.34% बढ़ी। पूछताछ अच्छी रही, लेकिन कई राज्यों में भारी बारिश के कारण ग्रामीण खरीदारी धीमी रही। स्कूटर की बिक्री मजबूत रही, जबकि कम्यूटर मोटरसाइकिल की खरीदारी टलती रही। डीलरों ने सितंबर-अक्टूबर के लिए अधिक बुकिंग दर्ज की, जिससे पता चलता है कि मांग धीरे-धीरे जमा हो रही है।

FADA का मानना है कि अगस्त की मांग खोई नहीं है, बल्कि टली हुई मांग है। GDP 6.3 से 6.8% पर स्थिर है, महंगाई कम है और मानसून अच्छा है। ये सभी कारक त्योहारों में अच्छी मांग का संकेत दे रहे हैं। सितंबर दो भागों में बंटा होगा। पहला श्राद्ध के दौरान शांत रहेगा, लेकिन 22 सितंबर के बाद जब GST 2.0 और नवरात्रि साथ आएंगे, तो यात्री वाहन, दोपहिया, CV और तिपहिया सभी में दबी हुई मांग से बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।

--- Advertisement ---

संबंधित खबरें

जून से हुंडई की गाड़ियों की कीमतें 12,800 रुपये तक बढ़ेंगी

हुंडई मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि जून 2026 से उसके सभी वाहनों की कीमतों में अधिकतम 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी ने इस कदम का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत, वस्तुओं की ऊंची कीमतें और...

नितिन गडकरी ने भारतीय कंपनियों को अमेरिकी हाईटेक फर्मों के साथ जॉइंट वेंचर करने की सलाह दी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय कंपनियों से अमेरिकी हाईटेक कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की अपील की है। अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक लीडरशिप समिट में बोलते...

फरवरी में भारत की रिटेल वाहन बिक्री 25.62% उछाल के साथ 24.09 लाख यूनिट

भारत का ऑटोमोबाइल बाजार फरवरी में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ा। रिटेल वाहन बिक्री सालाना आधार पर 25.62 प्रतिशत चढ़कर 24.09 लाख यूनिट पर पहुंच गई, जो पिछले साल के फरवरी के आंकड़ों को पीछे छोड़...

--- Advertisement ---
--- Advertisement ---
Jharkhand Sidebar Advertisement 300x250