दुर्ग : एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि टीआई विजय यादव के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में भी लापरवाही सामने आई है। इसके चलते उन्होंने मौखिक आदेश देते हुए उन्हें दुर्ग कोतवाली थाना से हटाकर लाइन में अटैच किया है। जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक विजय यादव को जैसे ही सोमवार रात लाईन अटैच का मौखिक आदेश मिला उन्होंने तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में मंगलवार को अपनी…
Author: Lok Shakti
मध्यप्रदेश :- फिर 5 हज़ार करोड़ का नया क़र्ज़ लेने की योजना मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार बना रही है। बता दें की सरकारी बांड या स्टॉक गिरवी रखकर यह क़र्ज़ ई – ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से लिया जायेगा। यह राशि 2500 – 2500 करोड़ के दो हिस्सों में प्राप्त होगी। इस क़र्ज़ की अवधि 20 साल और 14 महीने तक होगी। 11 महीनों में कर्ज का आंकड़ा पहुंचा 40 हजार 500 करोड़ जानकारी के अनुसार राज्य सरकार 11 महीनों में कुल 40 हज़ार 500 करोड़ का क़र्ज़ पहले ही ले चुकी है। यह क़र्ज़ राज्य के तमाम विकास…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को “पूर्वाग्रहपूर्ण दिमाग” से काम करने और स्थायी कमीशन के लिए “उत्कृष्ट” शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी पर विचार नहीं करने के लिए सेना की खिंचाई की और कहा कि यही कारण है कि लोग बल में शामिल होना पसंद नहीं करते हैं।जस्टिस सूर्यकांत और एन कोटिस्वर सिंह की पीठ ने कहा कि जब मेजर रविंदर सिंह ने वैकल्पिक नियुक्ति की तलाश की, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई और जब उन्होंने स्थायी कमीशन के लिए आवेदन किया, तो उन पर विचार नहीं किया गया।पीठ ने कहा, “प्रथम दृष्टया हमें ऐसा लगता…
राजनांदगांव। डोंगरगांव क्षेत्र के दुलारदाई डोंगरी इलाके में दो लोगों के फांसी के फंदे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं शव बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में है। डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम आमगांव एवं बीजेपार के मध्य स्थित दुलारदाई डोंगरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर डोंगरगांव पुलिस टीम गठित कर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शव नाबालिक लड़कियों के है और दोनों…
पेशावर: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी ठिकानों पर तीन अलग-अलग छापों में तीन सैनिक और 19 आतंकवादी मारे गए, सेना ने मंगलवार को कहा। ये छापेमारी पेशावर के मटनी इलाके, मोहमंद जिले के बाजीजई इलाके और करक जिले में की गई। जहां पेशावर ऑपरेशन में आठ आतंकवादी मारे गए, वहीं मोहमंद में आठ अन्य मारे गए। सेना ने एक बयान में कहा, करक में छापेमारी के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि इन गोलीबारी के दौरान तीन सैनिक भी मारे गए। हाल के महीनों में, पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के खिलाफ खुफिया-आधारित अभियान तेज…
दुर्ग, 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कैलेण्डर वर्ष 2025 में दुर्ग जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी, मंगलवार 30 सितम्बर को दशहरा (महाअष्ठमी) एवं गुरूवार 23 अक्टूबर 2025 को भाईदूज (दीपावली) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को शाहदरा पुलिस स्टेशन की स्थापना की 110वीं वर्षगांठ मनाई, जो दिल्ली के सबसे पुराने पुलिस स्टेशनों में से एक और ट्रांस-यमुना क्षेत्र का पहला पुलिस स्टेशन है। इसकी स्थापना 7 जनवरी, 1915 को हुई थी। 7 जनवरी, 1915 को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान अपनी स्थापना के बाद से, शाहदरा पुलिस स्टेशन ने कानून प्रवर्तन, अपराध की रोकथाम और, विशेष रूप से, भारत की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हिरासत में लेने की जगह के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (राज के राज/एचटी फोटो) अधिकारियों ने कहा कि इस…
सरगुजा क्षेत्र में विकास को गति देने जनप्रतिनिधियों से लिए अहम सुझाव मुख्यमंत्री ने कहा – विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पाने सरगुजा अंचल की होगी अग्रणी भूमिका पर्यटन के मानचित्र पर सरगुजा को मिलेगी विशेष जगह सड़कों के जाल से परिवहन सुविधाएं बेहतर बनाने पर तेजी से होगा काम रायपुर 7 जनवरी 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सरगुजा संभाग के सभी विधायकों और सरगुजा सांसद के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में उन्होंने सरगुजा अंचल के विकास को लेकर सभी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी अकादमियों की मंजूरी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी होगी शुरू रायपुर, 07 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को तेजी से विकसित किया जा रहा है। नए साल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने राजधानी रायपुर में टेनिस अकादमी और राजनांदगांव में हॉकी अकादमी का प्रारंभ करने के लिए मंजूरी दी है। इन दो नई अकादमी के प्रारंभ होने से यहां के खिलाड़ी टेनिस और हॉकी के क्षेत्र में देश में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बना सकेंगे। टेनिस…
20.53 लाख किसानों को धान खरीदी के एवज में 23790 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी के साथ-साथ तेजी से हो रहा धान का उठाव अब तक 79.15 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 49.15 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर 7 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। वहीं धान खरीदी व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला…