Author: Lok Shakti

राष्ट्रीय

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पूरे देश में वैज्ञानिक उत्साह छा गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह दिन 1928 में नोबेल विजेता डॉ. सीवी रमन द्वारा खोजे गए रमन प्रभाव की याद दिलाता है, जिसने भारत को वैश्विक वैज्ञानिक पटल पर स्थापित किया। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘नेशनल साइंस डे पर सभी वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं को बधाई। आपकी खोजें हमें दिशा दिखाती हैं और बेहतर भविष्य के समाधान तैयार करती हैं। यह दिन नई…

Read More
एआई

नई दिल्ली। एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 28 फरवरी की देर रात ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत प्रदान कर दी। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चिब को अदालत में पेश किया और उनकी पुलिस हिरासत को सात दिनों के लिए बढ़ाने की गुहार लगाई। साथ ही दो अन्य आरोपीयों की रिमांड के लिए भी अलग याचिकाएं दायर की गईं। लेकिन कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की अपील को खारिज करते हुए कहा…

Read More
भारत-अमेरिका

वॉशिंगटन, 28 फरवरी। इस सप्ताह अमेरिका में भारतीय राजनयिकों और शीर्ष अमेरिकी नेताओं के बीच महत्वपूर्ण वार्ताएं हुईं, जिनमें व्यापार, ऊर्जा तथा रणनीतिक साझेदारी पर गहन चर्चा हुई। ये मुलाकातें दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकेत दे रही हैं। बिस्मार्क में सिएटल के भारतीय महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता ने नॉर्थ डकोटा की गवर्नर केली आर्मस्ट्रांग और फर्स्ट लेडी जेर्स्टी आर्मस्ट्रांग के साथ डिनर पर चर्चा की। इस दौरान व्यापार, संस्कृति और जन-जन जुड़ाव को मजबूत करने पर जोर दिया गया। गुप्ता ने कहा, ‘गवर्नर और फर्स्ट लेडी को आज होस्ट करना सुखद रहा। भारत-नॉर्थ…

Read More
मुंबई

मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए अंधेरी पूर्व के एक होटल में संचालित हो रहे बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। नौकरी का लालच देकर लाई गईं दो युगांडाई महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति में झोंकने का मामला सामने आया। सांताक्रूज थाने की महिला अधिकारी की शिकायत पर छापेमारी में होटल विला पैलेस से पीड़िताओं को मुक्त कराया गया। 30 और 36 वर्षीय ये महिलाएं रोजगार के नाम पर मुंबई लाई गईं, लेकिन उन्हें होटल में कैद कर ग्राहकों के हवाले कर दिया गया। केन्याई महिला जैस्मीन ने इनकी तस्करी, ठहरने और ग्राहक जुटाने की…

Read More
कांग्रेस के संगठन सृजन में 75 हजार जमा अनिवार्य, बिहार नेताओं में रोष

कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी ‘संगठन सृजन’ अभियान जोर पकड़ रहा है, जिसमें जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। लेकिन बिहार में इसके मानदंडों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष पैदा कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि यह प्रक्रिया जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। जिलाध्यक्ष बनने की इच्छुक व्यक्ति को पहले कम से कम 1500 सृजन साथी बनाने पड़ेंगे, और प्रत्येक से 50 रुपये सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। यानी कुल 75,000 रुपये पार्टी कोष में जमा करने पड़ेंगे। जबकि कई दावेदार होने पर सिर्फ एक ही अध्यक्ष बनेगा। ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 200 सदस्यों से…

Read More
यूपी

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का एक और उदाहरण सामने आया है। नोएडा इकाई की एसटीएफ और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 फरवरी 2026 को थाना एकता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के सिरौली निवासी संतराम का बेटा पवन आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज के रंगदारी मामले में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी था। वह शासन द्वारा चिह्नित रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का प्रमुख शूटर था। उसके खिलाफ हत्या…

Read More
आधुनिक योग के जनक

28 फरवरी का दिन योग जगत के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी तारीख को 1989 में चेन्नई में तिरुमलाई कृष्णमाचार्य का निधन हो गया। 100 वर्ष की आयु में उनका स्वाभाविक रूप से देहांत हुआ। आधुनिक योग को वैश्विक पहचान दिलाने वाले इस महान योगी ने भारतीय परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के मुचुकुंडपुरा में 18 नवंबर 1888 को जन्मे कृष्णमाचार्य का परिवार विद्वान अयंगर ब्राह्मण था। पिता ने उन्हें वेद, संस्कृत और शास्त्रों की प्रारंभिक शिक्षा दी। उन्होंने षड्दर्शन, व्याकरण, तर्कशास्त्र और आयुर्वेद का गहन अध्ययन किया। हिमालय में गुरु राममोहन ब्रह्मचारी…

Read More
राज्य

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को वित्त विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार के बजट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक सुधारों से राज्य की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। सीएम ने जोर देकर कहा कि सरकार का फोकस टकराव नहीं, बल्कि समाधान और विकास पर है। पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान नवाचार और सुधारों के बल पर 2047 तक विकसित भारत का इंजन बनेगा। 2026-27 तक प्रति व्यक्ति आय 2,02,349 रुपये पहुंचने का अनुमान है, जो 2023-24 के 1,67,027 से 21.15 प्रतिशत अधिक है। उद्योग,…

Read More
प्रधानमंत्री

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेल अवीव दौरे के समापन के तुरंत बाद अमेरिका ने इजरायल के प्रति अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो 2-3 मार्च 2026 को इजरायल जाएंगे। विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि रूबियो क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे, जिसमें ईरान की भूमिका, लेबनान की नाजुक स्थिति और गाजा के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की 20-सूत्री शांति योजना को लागू करने के प्रयास शामिल हैं। मोदी के दौरे ने भारत-इजरायल-अमेरिका त्रिपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई दी थी, जिसका असर अब स्पष्ट…

Read More
टी20

कोलंबो में शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 दौर में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। 160 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड 117 रन पर छह विकेट खो चुका था, लेकिन विल जैक्स और रेहान अहमद ने 16 गेंदों पर 44 रनों की अटूट साझेदारी कर कमाल कर दिया। कप्तान हैरी ब्रूक ने दोनों की तारीफ की, ‘रेहान और जैक्स ने मैच न्यूजीलैंड से छीन लिया।’ जैक्स ने गेंदबाजी में दो विकेट लिये और 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन (चार चौके, एक छक्का) बनाये। रेहान ने सात गेंदों पर 19* रन ठोके। शुरुआत…

Read More