![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
25 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सबसे बड़े घटक जनता दल यूनाइटेड ने दादरा नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन भाई डेलकर की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आज मांग की कि उनकी आत्महत्या के कारणों की निष्पक्षता से जांच की जाये और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाये।
जनता दल यूनाइटेड के महासचिव के सी त्यागी ने यहां अपने निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सात बार के सांसद श्री डेलकर ने मुंबई के एक होटल में आत्महत्या करने से पहले 15 पृष्ठ का एक पत्र लिखा है और कहा है कि वह दादरा नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल एवं पुलिस अधीक्षक के उत्पीड़न के कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुए हैं।
More Stories
नवीन पटनायक ने ब्रिटिश शैली की छाया कैबिनेट के साथ ओडिशा की भाजपा सरकार पर कड़ी निगरानी रखी |
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |