![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
25 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे।
पुड्डुचेरी की कार्यवाहक उप राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्य सचिव अश्विनी कुमार, संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और सहयोगी दलों के नेताओं ने हवाई अड्डे पर श्री मोदी की अगवानी की।
श्री मोदी हवाई अड्डे से जवाहरलाल इंस्टिट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर) के लिए रवाना हो गये जहां वह कई केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधार शिला रखेंगे।
प्रधानमंत्री लॉस्पेट मैदान में भाजपा की जनसभा को भी संबोधित करेंगे और उसके बाद वह चेन्नई के लिए रवाना हो जाएंगे।
More Stories
नवीन पटनायक ने ब्रिटिश शैली की छाया कैबिनेट के साथ ओडिशा की भाजपा सरकार पर कड़ी निगरानी रखी |
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |