![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
20 फरवरी (वार्ता) उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सभी लोगों से मानवाधिकारों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा है कि इससे गरीबी और भेदभाव दूर होगा।
श्री नायडू ने शनिवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर यहां जारी एक संदेश में कहा कि सामाजिक न्याय के पथ पर आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए।
उप राष्ट्रपति ने कहा,“ विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर स्मरण रखें कि देश के सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय सुनिश्चित करना, हमारा संवैधानिक संकल्प रहा है। समाज के दुर्बल वर्गों के प्रति हमारे विशेष दायित्व हैं, तभी एक न्यायपूर्ण, संगठित समाज की रचना हो सकती है। ”
उन्होंने कहा कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर सभी के मानवाधिकारों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। सामाजिक न्याय के लिए सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। सभी को सामाजिक न्याय के रास्ते पर बाधा बनने वाली गरीबी, निरक्षरता और भेदभाव समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
More Stories
मुहर्रम 2024: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- आज और कल इन रूट्स से बचें |
भाजपा यूपी कार्यकारिणी बैठक: नड्डा ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ करार दिया, सीएम योगी ने कहा, ‘हम जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते’ |
पीएम नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले पर प्रतिक्रिया दी, कहा, ‘राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं’ |