राजधानी में फ्रंट वारियर्स का टीकाकरण शुरू हो गया है। इसमें पुलिस, प्रशासन और निगम कर्मियों समेत अब तक 20 हजार आवेदन आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 52 हजार कर्मियों का पंजीयन किया गया है।
इसमें 32 हजार स्वास्थ्य कर्मी जबकि 20 हजार पुलिस, प्रशासन और निगम के कर्मी हैं। बता दें कि राजधानी में शनिवार को 4100 लक्ष्य में से 2330 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। वहीं अब तक 23 हजार 386 लक्ष्य में 16 हजार 551 लोगों का टीकाकरण यानी कुल 71 फीसद वैक्सीन लगाया गया जा चुका है।
इधर प्रदेश में कोरोना कई जिलों के कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों ने टीका लगवाया है। इसमें बीजापुर जिले के कलेक्टर रितेश अग्रवाल, कोंडागांव जिले के कलेक्टर पुश्पेन्द्र मीणा, कोरिया जिले के कलेक्टर एसएन राठौर, बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल, गरियाबंद कलेक्टर नीलेश क्षीरसागार, राजनांदगांव कलेक्टरटोपेश्वर वर्मा, एसपीडी श्रवण, जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह सहित समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं।
More Stories
CG WEATHER NEWS: बिलासपुर में एक रात 5.7 इंच बारिश, बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर 10 किमी का जाम
तेजवर्षा से नदी के टापू में फंसा मछुआरा, रक्षक ने बचाई जान
हॉस्पिटल में 2 नर्स स्टाइक को 7 प्लास्टर घेरा ने कोलकाता कांड जैसा हाल बना दिया खतरनाक