बदले मौसम के मिजाज के कारण शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश होने के कारण ठंड में भी वृद्धि हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में तापतान में भारी गिरावट हुई है। वहीं एक बार फिर ओस की बूंदे जम गई। राजधानीवासियों को भी शनिवार सुबह ठंड का एहसास हुआ है। पेंड्रा इलाके में इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान आज दर्ज किया गया है, जहां पारा न्यूनतम 4 डिग्री पर जा पहुंचा। अमरकंटक इलाके में भी कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हुई है और आज पारा यहां तीन डिग्री के न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचा। अमरकंटक से लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले तक पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। इसके साथ ही मैनपाट में भी कोहरे का असर दिख रहा है। सरगुजा में भी कोहरे से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
CG WEATHER NEWS: बिलासपुर में एक रात 5.7 इंच बारिश, बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर 10 किमी का जाम
तेजवर्षा से नदी के टापू में फंसा मछुआरा, रक्षक ने बचाई जान
हॉस्पिटल में 2 नर्स स्टाइक को 7 प्लास्टर घेरा ने कोलकाता कांड जैसा हाल बना दिया खतरनाक