![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
विधायक अरुण वोरा ने राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित कर हॉकी ग्राउंड और शासन से राशि लेकर टर्फ कोर्ट बनाने की घोषणा की। गौरतलब है कि सिविल लाइन स्थित मैदान शहर के बीचों बीच स्थित ऐसा मैदान है, जहां मल्टीपर्पस मिनी स्टेडियम बनने की संभावना है। लेकिन यह ग्राउंड लंबे समय से उपेक्षित रहा है।सप्ताह भर पहले ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, वार्ड पार्षद नजहत परवीन एवं प्रकाश गीते के आग्रह पर विधायक वोरा के निर्देश पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सहित मैदान का दौरा किया था। इसके बाद मैदान में काफी सुधार देखने को मिला। रविवार को खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में वोरा ने कहा कि दुर्ग ने देश को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। अभी भी शहर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं। जल्द से जल्द शासन से राशि लेकर इस मैदान को टर्फ कोर्ट बना के राष्ट्रीय खेल हॉकी को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी सबा अंजुम, कोच तनवीर अकील, ओलंपियन रेणुका यादव, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, एमआईसी हामिद खोखर, इरफान, शफी अहमद, योगेश बघेल, जसपाल सिंह, विनीता नावघरे, अंसार अहमद, सुधीर बाघ सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…