प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और ग्लिब्स.इन के एडिटर अनिल पुसदकर को छत्तीसगढ़ राज्य मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। क्राइम फ्री भारत संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी मैथिलीशरण गुप्त ने यह नियुक्ति की है। उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने क्राइम फ्री भारत संस्था कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी की जिम्मेदारी मिलने पर नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है। वे जल्द ही प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। सभी जिलों में समितियों का गठन करेंगे। बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने की दिशा में ठोस प्रयास करेंगे। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैथिलीशरण गुप्त के कार्यों की सराहना की। संस्था में अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैथलीशरण गुप्त वरिष्ठ आईपीएस रिटायर्ड डीजी मध्यप्रदेश हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ रायपुर के इंजीनयरिंग कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसे आज लोग एनआईटी रायपुर के नाम से जानते हैं। उन्होंने रायपुर में बतौर एएसपी काम किया है।
Nationalism Always Empower People
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…