![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
जिले में भाजपा के चुनाव प्रचार का माहौल बनाने के लिए गुरुवार को यहां डा.रमन सिंह और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास के नेतृत्व में नामांकन रैली निकाली जाएगी। रैली में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई जा रही है। सभा के लिए तिलकनगर के वाजपेयी ग्राउंड का चयन किया गया है। प्रचार और तामझाम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बुधवार को जिले की सभी 7 सीटों से भाजपा के प्रत्याशियों को फार्म भरने कहा गया, ताकि गुरुवार को सभी सीटों के भाजपा प्रत्याशी कलेक्टोरेट में सांकेतिक रूप से फार्म भरने के फोटो सेशन में उत्साह से भाग ले सकें।
झारखंड के मुख्यमंत्री जहाज से रमन हेलिकाप्टर से आएंगे
जिला भाजपा के महामंत्री रामदेव कुमावत ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास राजकीय विमान से गुरुवार को सुबह चकरभाठा हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह का हेलिकाप्टर जैन इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में उतरेगा। वहां से वह होटल मेरिएट पहुंचेंगे तथा नामांकन रैली के लिए रवाना होंगे। नामांकन रैली युवा सदन टैगोर चौक से सुबह 10.30 बजे रवाना होगी, जो गांधी चौक जूना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए तिलक नगर स्थित वाजपेयी मैदान तथा कलेक्टोरेट जाएगी। सभा के लिए सुबह 11.30 बजे से 12.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है।
अमर अग्रवाल ने बेटी के साथ फिर नामांकन दाखिल किया
नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने आज सुबह 11 बजे अपनी बेटी वसुंधरा अग्रवाल, बेटे आदित्य अग्रवाल के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन फार्म भरा। उनके साथ प्रस्ताव प्रवीण दुबे तथा अनिल दुआ, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि थे। अग्रवाल के साथ ही बेलतरा से रजनीश सिंह ने फार्म भरा। मरवाही से फार्म भरने के लिए भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोर्ते अपनी माता हेमवंत पोर्ते व पति शंकर कंवर के साथ आई थी।
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
मुंबई एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 600 नौकरियों के लिए 25,000 लोग पहुंचे | इंडिया न्यूज़
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…