नगर निगम रायपुर में राजस्व वसूली करने के लिए अब महिला स्वसहायता समूह से मदद ली जा रही है। समूह की महिलाएं घर-घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस और पर्चा वितरित कर रही हैं। साथ ही घर में मकान मालिक की अनुपस्थिति में दरवाजे के सामने डिमांड नोटिस चस्पा भी किया जा रहा है।
इधर निगम ने बड़े बकायादारों से सभी करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि निगम को इस साल 135 करोड़ राजस्व वसूली की जानी है, लेकिन अभी तक आधा ही राजस्व वसूली कर पाया है। निगम के पास अब लगभग दो माह का समय बचा है। ऐसे में राजस्व वसूली को बढ़ाने के लिए स्वसहायता समूह की महिलाओं को इस कार्य में लगा दिया है। कुछ दिन पहले एमआइसी की बैठक में राजस्व वसूली का कार्य निजी कंपनियों को सौंपने का प्रस्ताव लाया गया था। ऐसे में कई पार्षदों ने निजी कंपनियों से राजस्व वसूली कराने के प्रस्ताव का विरोध किया था।
More Stories
रायपुर समाचार: रिश्वत लेने वाली महिला को नहीं मिली जमानत
सावन के महीनों में नहीं खानी चाहिए, जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक और धार्मिक कारण…
CG POLICE TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत कई खूबसूरत पद इधर से उधर, देखें लिस्ट…