उमंग उत्सव-2020 तीन दिन और चलेगा – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उमंग उत्सव-2020 तीन दिन और चलेगा


उमंग उत्सव-2020 तीन दिन और चलेगा


 


भोपाल : रविवार, दिसम्बर 27, 2020, 19:18 IST

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एस. विश्वनाथन ने बताया कि भोपालवासियों के उत्साह को देखते हुए उमंग उत्सव-2020 (फूड फेस्ट एवं क्रॉफ्ट बाजार) तीन दिन और बढ़ा दिया गया है। उमंग उत्सव अब आज 27 दिसम्बर को समाप्त न होकर 30 दिसम्बर तक आयोजित होगा। उत्सव में विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजनों के अलावा चाइनीज व्यंजन, बेकरी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी और विक्रय केन्द्र हैं। उत्सव का आयोजन संयुक्त रूप से मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम और नाबार्ड द्वारा किया जा रहा है।


सुनीता दुबे