राष्ट्रीय महिला आयोग ने दुमका सामूहिक कुकर्म कांड का लिया स्वतः संज्ञान, झारखंड के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दुमका सामूहिक कुकर्म कांड का लिया स्वतः संज्ञान, झारखंड के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय महिला आयोग ने दुमका सामूहिक दुष्कर्म कांड का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की अध्यक्ष ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिख मामले की 2 महीने में गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही पूरे मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दुमका पुलिस रेस है। मामले में आरोपित सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

झारखंड की उप राजधानी दुमका के घासीपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात हाट से लौट रही एक महिला के साथ 17युवकों ने पति के सामने ही दुष्कर्म किया। बदमाशों ने पति को रस्सी से बांधे रखा। दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। बुधवार को पीडि़ता की ओर से मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी शुरू की। देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपित राम मोहली को उसके गांव से दबोच लिया। उसके साथी फरार हैैं। इधर सामूहिक दुष्कर्म का पता चलने पर संताल परगना के डीआइजी सुदर्शन मंडल एवं दुमका एसपी अंबर लकड़ा थाना गए और महिला से पूछताछ की। सभी आरोपित अगल-बगल के गांव के ही हैैं

पीडि़ता के अनुसार वह अपने पति के साथ हाट बाजार से लौट रही थी। रास्ते में रात करीब आठ बजे नशे में धुत 17 युवकों ने उन्हें घेर लिया। इनमें पांच लड़कों ने उसके पति को रस्सी से बांध दिया। बाकी लड़के उसे घसीट कर झाड़ी में ले गए। बारी-बारी से सभी ने दुष्कर्म किया। रात अधिक हो जाने से वह थाना नहीं जा सकी। बुधवार को पुलिस ने दुमका मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया।