उपराष्ट्रपति का राम मंदिर आना बड़ी उपलब्धि, बारह लाख की देनदारी से शुरु किया कार्यकाल – Lok Shakti

Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उपराष्ट्रपति का राम मंदिर आना बड़ी उपलब्धि, बारह लाख की देनदारी से शुरु किया कार्यकाल

आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम बिष्टुपुर की वर्तमान कार्यकारिणी समिति ने एक साल पूरे कर लिए है। समिति के अध्यक्ष वीडी गोपाल कृष्णा एवं महासचिव एस वेंकट दुर्गा प्रसाद शर्मा ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए मंदिर के विकास में इसी तरह की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए आगे बढ़ने को कहा। इस दौरान पिछले एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड समिति ने जारी किया।

रिपोर्ट कार्ड में बताया गया कि पूर्व अध्यक्ष शंकर राव की समिति ने बिना लेखा जोखा के 12 लाख रुपए की देनदारी प्रदान की। वर्तमान समिति ने सारे लेखा-जोखा के कार्यो को दुरूस्त किया तथा कार्यो के संचालन के लिए वही-खाता को सबसे पहले दुरूस्त किया गया। देनदारी को सामने रखते हुए समिति के विकास का कार्य प्रारंभ किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब चार लाख रुपए की लागत से पूरे मंदिर परिसर का रंग रोगन करवाया।लाकडाउन के दौरान प्रतिदिन 400 लोगों को भोजन बनवाकर वितरित किया। मंदिर में छोटे-मोटे मम्मतीकरण कार्य कराए गए। नया कुआ तथा रसोई घर बनवाया। इस कार्य में तेलुगु संस्थाओं के अलावा विदेशों से भी मदद मिली। उपराष्ट्रपति वैंकया नायडु का आगमन भी मंदिर परिसर में हुआ। वर्तमान मंदिर समिति के लिए यह बड़ी उपलब्धि रही। राम मंदिर द्वारा संचालित स्कूल के शिक्षकों व मंदिर के पुरोहितों ो पुरा वेतन दिया, जबकि बड़े-बड़े उद्योगों में भी कर्मचारियों का वेतन काटा जा रहा था।

बिष्टुपुर राम मंदिर कार्यकारिणी समिति द्वारा भावी योजनाओं का खाका भी प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि दिसंबर माह में राधा कृष्ण मंदिर के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन कर दिया जाएगा। साथ ही कल्याणमंडपम में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ दो मंजिला बनाया जाएगा। एक दस कमरों के साथ वातानुकूलित हाल का निर्माण करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। इसमें समिति के आजीवन सदस्यों को विशेष रियायती दरों में उपलब्ध की जाएगी। एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का परिचालन शुरु करने की योजना भी है, जिसमें गरीब एवं जरूरतमंद बच्चे कम खर्च पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सके।