
रांची में झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य पुलिस को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 1485 आधुनिक वाहनों का वितरण किया। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न जिलों में बनने वाले 12 अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया। रिमोट दबाकर आधारशिला रखी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देकर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहरों से गांवों तक शांति और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस पर है। ये वाहन पुलिस की गति, प्रतिक्रिया और निगरानी को नई ऊंचाई देंगे।
राज्य सरकार अपराध रोकथाम और पुलिस आधुनिकीकरण में लगातार काम कर रही है। इन सुविधाओं से पुलिस की क्षमता बढ़ेगी और जनता को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। अपराधी अब अपराध करने से पहले सौ बार सोचेंगे।
राज्य गठन के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर वाहन दिए जा रहे हैं, जो पुलिस सुधार में मील का पत्थर है। धुर्वा में नाबालिग बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस की तत्परता का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि नई तकनीक से अपराध रोकना आसान हो रहा है।
नागरिकों से पुलिस के सहयोग की अपील की। जनता-पुलिस के बीच मजबूत रिश्ता ही सुरक्षा की गारंटी है। पहले चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 बाइक वितरित। कुल स्वीकृत 1255 चारपहिया और 1697 दोपहिया वाहन।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मंत्रीगण, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाषा मिश्रा आदि मौजूद थे।