
बिहार में हवाई संपर्क को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में एक और कदम। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुपौल जिले के बीरपुर हवाई अड्डे के विकास की बड़ी घोषणा की है। 36.38 करोड़ रुपये की लागत से प्रीफैब्रिकेटेड स्टील टर्मिनल, एटीसी टावर, फायर स्टेशन समेत अन्य निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। यह सुविधा कोड-2बी विमानों के लिए तैयार की जा रही है और 15 महीनों में पूरी हो जाएगी।
दरभंगा व पूर्णिया के बाद अब सुपौल से भी उड़ानें भरेंगी। मधुबनी, मधेपुरा, सहरसा, अररिया के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नेपाल से मात्र 60 किमी दूर यह एयरपोर्ट सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ेगा। पूर्णिया की सफलता का उदाहरण सामने है, जहां से दिल्ली, कोलकाता आदि के लिए उड़ानें नेपालवासियों को भी लाभ दे रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार मुजफ्फरपुर (43.13 करोड़), वाल्मीकि नगर (38.64 करोड़) के बाद सहरसा एयरपोर्ट पर भी काम तेज कर रही। गुणवत्ता व समयसीमा पर कड़ी नजर। पीएम मोदी व सीएम नीतीश के नेतृत्व में ये परियोजनाएं पर्यटन, व्यापार व विकास को गति देंगी।
कोसी क्षेत्र के निवासियों के लिए वरदान साबित होगा बीरपुर। दूरियां कम होंगी, आर्थिक उन्नति होगी। बिहार अब हवाई रास्ते से मजबूत बन रहा है।