
बैंकॉक। वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 के चौथे दिन भारतीय यूथ बॉक्सिंग टीम ने पुरुष वर्ग में धमाकेदार प्रदर्शन किया। सुबह के सत्र में प्रियांश सेहरावत (70 किलो) ने लातविया के मुकाबले 5-0 से सर्वसम्मति से जीत दर्ज कर टीम को मजबूत शुरुआत दी।
शाम के सत्र में एल. आंबेकर (50 किलो) ने ताजिकिस्तान पर 5-0 की एकतरफा जीत हासिल की, वहीं साहिल दुहान (60 किलो) ने भी ताजिक बॉक्सर को 5-0 से धूल चटा दी। हालांकि, अमन सिवाच (65 किलो) को यूक्रेन के खिलाफ दूसरे राउंड में आरएससी से हार का सामना करना पड़ा।
8 से 15 मार्च तक चल रहे इस टूर्नामेंट में युवा ओलंपिक वजन वर्गों में विश्व के होनहार मुकाबला कर रहे हैं। भारतीय दल आगे के चरणों में अपनी लय कायम रखने को बेताब है।
तीसरे दिन चंद्रिका पुजारी (50 किलो) ने वेनेजुएला को 5-0 से हराया। जॉयश्री देवी (54 किलो) ने कजाकिस्तान पर तीसरे राउंड में आरएससी जीत हासिल की। सुबह एल. आंबेकर ने इक्वाडोर को 5-0 से निपटाया। शाम में गुंजन (48 किलो) ने इटली को 3-2 से हराया, जबकि प्राची (60 किलो) ने इक्वाडोर पर आरएससी से पांचवीं जीत सुनिश्चित की।
भारतीय बॉक्सर्स का यह प्रदर्शन भविष्य के लिए प्रेरणादायक है।