
मुंबई। रियलिटी शो ‘द 50’ के पैलेस में धमाल मच गया जब पंजाबी सिंगर काका ने टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मिलकर रस्साकशी में विरोधियों को पटखनी दे दी। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो ने फैंस को दीवाना बना दिया है।
काका ने बुधवार को वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और कृष्णा रस्सी खींचते नजर आ रहे हैं। पीछे से प्रतिभागी उन्हें रोकने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे, लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और बजर दबाकर जीत हासिल की। कैप्शन में लिखा, ‘खेंच देंगे मित्तर कृष्णा श्रॉफ!’
वीडियो में विक्रांत सिंह राजपूत, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, अर्चना गौतम, फैसल शेख, प्रिंस नरूला, दिग्विजय सिंह राठी, सपना चौधरी जैसे सितारे दिखे। एक ग्रुप उनका हौसला बढ़ा रहा था, तो दूसरा विरोधियों का साथ दे रहा था।
कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और लाइक्स बटोर लिया। फैंस बोले, ‘काका कभी टास्क नहीं हारता।’ ‘पंजाबी आ गए, पंगे मत लो।’ ‘काका भाई के आगे कौन टिकेगा?’
शो से बाहर मैक्सटर्न ने लिखा, ‘मैक्सटर्न के बाद काका सबसे ताकतवर।’ अन्य कमेंट्स में ‘कीड़ा समझ लिया क्या किंग को?’
1 फरवरी से शुरू ‘द 50’ में 50 सितारे 50 दिनों तक 50 लाख के लिए भिड़ रहे हैं। नकाबपोश ‘लाइन’ की नजर में टास्क करते हैं। जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे, कलर्स टीवी पर 10:30 बजे।
कृष्णा श्रॉफ जैकी की बेटी, टाइगर की बहन, फिटनेस आइकन और एमएफएन फाउंडर हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में रोहित शेट्टी ने उनकी तारीफ की थी। काका के साथ उनकी जोड़ी कमाल कर रही है।