
पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंचने से वैश्विक कमोडिटी बाजारों में हड़कंप मच गया। मुंबई के कीमती धातु बाजार में बुधवार को सोने के दामों में मामूनी तेजी आई, लेकिन चांदी लगभग 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम लुढ़क गई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो मंगलवार के 1,60,188 रुपये से 42 रुपये ऊपर है। दूसरी ओर, चांदी 2,66,010 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जो पिछले दिन के 2,70,944 रुपये से 4,934 रुपये नीचे है।
एमसीएक्स पर अप्रैल सोना 0.58 प्रतिशत या 955 रुपये गिरकर 1,62,348 रुपये पर था। मई चांदी 2.71 प्रतिशत यानी 7,524 रुपये फिसलकर 2,70,326 पर।
मोतीलाल ओसवाल के कमोडिटी विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘युद्ध के मिले-जुले संकेतों से बाजार अस्थिर है।’ ट्रंप के शांति संकेतों के बावजूद अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष 12वें दिन भी जारी। ट्रंप ने इजरायल से ईरान हमले रोके, ईरान ने होर्मुज में खदानें बिछाने का दावा किया।
अब अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर नजरें, जो फेड नीतियों का संकेत देंगे। इस सप्ताह जीडीपी और मुद्रास्फीति डेटा से दिशा स्पष्ट होगी। भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच निवेशक सतर्क रहें।