
तिरुवनंतपुरम। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब रिकॉर्ड तीसरी बार जीता। इस ऐतिहासिक जीत के नायक संजू सैमसन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने अपनी यात्रा साझा करते हुए कहा कि जीवन के हर दर्द और असफलता ने उन्हें मजबूत बनाया है।
संजू ने बताया, ‘बचपन से मुझे सकारात्मक सोच सिखाई गई। हर निराशा और झटके ने मुझे ताकत दी। अगर इनका सही उपयोग करें तो ये सबसे बड़ी शक्ति बन जाते हैं।’ उन्होंने माता-पिता को याद करते हुए कहा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी में इन्होंने ही लाया। आज मैं जो हूं, वो इनकी देन है।’
न्यूजीलैंड सीरीज के बाद संजू टूट चुके थे। विश्व कप के शुरुआती मैचों में मौका न मिलने का डर था। इस मुश्किल घड़ी में पत्नी का साथ ने उन्हें मानसिक रूप से संभाला।
सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 रन से शुरुआत हुई। वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 नाबाद, सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 42 गेंदों में 89 रन, और फाइनल में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 46 गेंदों में 89 रनों की पारी। भारत घरेलू मैदान पर पहली बार टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बना।
संजू की कहानी प्रेरणा है कि मुश्किलें अवसर बन सकती हैं।