
आइजोल के राजीव गांधी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईएफएल 2025-26 के मुकाबले में चानमारी एफसी ने श्रीनिदी डेक्कन एफसी को 2-1 से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। स्टॉपेज टाइम में लालरुअत्संगा का शानदार गोल निर्णायक साबित हुआ। इस जीत से चानमारी चार अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि श्रीनिदी तीन अंकों पर तीसरे नंबर पर खिसक गई।
चानमारी के मुख्य कोच विक्टर लालबियाकमाविया ने ब्राजीलियाई फॉरवर्ड जोटा को आगे तैनात किया। दूसरी ओर, श्रीनिदी ने चोटिल भास्कर रॉय की जगह आर्यन नीरज लांबा को गोलकीपिंग सौंपी।
पहले 15 मिनट धीमे रहे, लेकिन श्रीनिदी ने बाद में दबदबा बनाया। हार्दिक भट्ट और फैब्रिस काह के मौके हाथ से निकल गए, स्कोर 0-0 रहा।
60वें मिनट के आसपास चानमारी ने बढ़त बनाई। सुआनगैहमुआना के असिस्ट पर जोटा ने शानदार फिनिश किया।
80वें मिनट में पाउलो सेजर ने हेडर से बराबरी कर दी। लेकिन 90+3′ में लालरुअत्संगा ने जोटा के पास से गोल कर जीत पक्की की। यह जीत चानमारी के लिए बड़ा आत्मविश्वास देगी।