
मुंबई। अभिनेत्री आदिति भाटिया ने अपनी नई फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के नए गाने ‘कान्हा’ का शानदार वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर फैंस में उत्साह भर दिया। गुरुवार को पोस्ट किए गए इस क्लिप में गुलाबी घाघरा-चोली में सजी अदिति भगवान कृष्ण की भक्ति में खोई नृत्य करती नजर आ रही हैं।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जब प्रेम भक्ति बन जाता है, तब राधा केवल कान्हा का नाम फुसफुसाती है।’ आगे जोड़ा, ‘कान्हा अब रिलीज हो चुका है। अब सहन नहीं करेंगे, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में।’ वीडियो को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। विपुल अमृतलाल शाह के सनशाइन पिक्चर्स ने इसे बनाया। कहानी तीन हिंदू महिलाओं की है, जो परिवार के खिलाफ मुस्लिम पुरुषों से शादी कर लेती हैं और फिर जबरन धर्मांतरण का शिकार होती हैं। अदिति ने इसमें दिव्या का रोल निभाया है।
उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीवी की मशहूर अदिति ‘ये है मोहब्बतें’ में रूही बनकर घर-घर पहचानी गईं। बाल कलाकार से शुरू कर अब वे लीड रोल कर रही हैं।
यह गाना न केवल फिल्म को प्रमोट कर रहा, बल्कि भक्ति और संघर्ष की भावना जगा रहा है। सिनेमाघरों में फिल्म की रौनक बनी हुई है।