
मुंबई। ईरानी मूल की प्रसिद्ध अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य अपने देश और नागरिकों की भलाई को प्राथमिकता देना है।
एलनाज ने बताया कि पीएम मोदी ने विश्व के विभिन्न देशों, इस्लामिक राष्ट्रों से लेकर इजरायल तक, के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं। ‘भारत जैसे विशाल और जनसंख्या प्रधान देश को संभालना कोई आसान काम नहीं। लेकिन मोदी जी का नेतृत्व लोगों की सुरक्षा और हितों को सर्वोपरि रखता है, यही उनकी सफलता का राज है,’ उन्होंने कहा।
ईरान की मौजूदा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए एलनाज बोलीं, ‘अंतरराष्ट्रीय मामलों में कुछ फैसलों से मैं सहमत नहीं हूं, लेकिन सच्चाई यही है कि पहले अपना देश। ईरान में यह सोच दिखाई नहीं देती। हमारी सरकार को जनता की चिंता ही नहीं।’
एलनाज लंबे समय से ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की नीतियों की आलोचना करती आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से आवाज उठाती रही हैं। हाल के ईरान-इजरायल तनाव पर वीडियो जारी कर सरकार को आम नागरिकों की मौत का जिम्मेदार ठहराया।
ईरान में जन्मीं एलनाज बचपन में जर्मनी गईं और फिर भारत में ‘सैक्रेड गेम्स’, ‘तेहरान’, ‘रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड’ जैसी हिट सीरीज से stardom हासिल किया। सुरक्षा कारणों से ईरान लौटना संभव नहीं मानतीं।
एलनाज के बयान से पीएम मोदी की ‘भारत पहले’ नीति की वैश्विक स्वीकार्यता झलकती है। यह भारत की कूटनीतिक कुशलता का प्रमाण है।