
कोलकाता के इडन गार्डन्स में टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नजर आ रही है, जिसके चलते यह फैसला रोचक साबित हो सकता है।
टॉस के बाद सेंटनर ने बताया कि रात में पिच का जायजा लिया था और यह फ्लैट लग रही है। उन्होंने शुरुआती विकेट लेने और अफ्रीकी टीम को कम स्कोर पर रोकने की योजना बनाई है। सेंटनर ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूती को स्वीकारा, लेकिन अपनी टीम की तैयारी पर भरोसा जताया। मैट हेनरी की वापसी और जेम्स नीशम का चयन स्पिन की बजाय तेज गेंदबाजी पर जोर देता है।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने बल्लेबाजी का स्वाग किया। उन्होंने कहा कि नॉकआउट मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाना फायदेमंद होता है। रबाडा, जेनसन और महाराज की वापसी से टीम और मजबूत हुई है।
टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका अजेय रही है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा। न्यूजीलैंड को ग्रुप और सुपर-8 में हार झेलनी पड़ी, लेकिन सेमीफाइनल में कुछ खास करने की कोशिश करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका की एकादश: मार्करम (कप्तान), डी कॉक (विकेटकीपर), रिकेल्टन, ब्रेविस, मिलर, स्टब्स, जानसेन, बॉश, रबाडा, महाराज, एंगिडी। न्यूजीलैंड: साइफर्ट (विकेटकीपर), एलन, रवींद्र, फिलिप्स, चैपमैन, मिचेल, नीशम, सेंटनर (कप्तान), मैककॉन्ची, हेनरी, फर्ग्यूसन।
अब दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू, क्या न्यूजीलैंड के गेंदबाज कमाल दिखा पाएंगे?