
पर्थ। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीमों के बीच 6 मार्च से वाका ग्राउंड पर होने वाले ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई पेसर मैटलन ब्राउन उत्साह से लबरेज हैं। किम गार्थ की चोट के कारण अंतिम समय में टीम में शामिल हुईं 28 वर्षीय ब्राउन ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत अब फलित हो रही है।
2021 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी की कोशड़ी में ब्राउन ने घरेलू सीजन में अपनी तेज गति से सबको प्रभावित किया। प्लेइंग इलेवन में जगह के लिए डार्सी ब्राउन और लूसी हैमिल्टन जैसे दिग्गजों से कड़ी टक्कर है, फिर भी वह पूरी तरह तैयार हैं।
पर्थ पहुंचकर स्कूप पॉडकास्ट से बातचीत में ब्राउन ने कहा, ‘मुझे फोन पर खबर मिली। मेरी सारी मेहनत रंग ला रही है, मुझे बहुत गर्व हो रहा है। खेलूं या न खेलूं, टीम में लौटना ही बड़ी बात है।’
जनवरी से स्टैंडबाय मोड में रहते हुए उन्होंने ट्रेनिंग तेज रखी। मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 8-4 से आगे है। टी20 में भारत की जीत के बाद वनडे में 3-0 से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा। टेस्ट जीत या ड्रॉ से सीरीज उनके नाम, भारत की जीत पर बराबरी। ब्राउन की कहानी प्रेरणादायक है।