
मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क सर्किट पर 2026 फॉर्मूला वन सीजन की शानदार शुरुआत होने जा रही है। 24 राउंड वाले कैलेंडर का यह पहला इवेंट शुक्रवार को दो प्रैक्टिस सेशन से शुरू होगा, शनिवार को एक और प्रैक्टिस व क्वालिफाइंग के साथ आगे बढ़ेगा और रविवार को मुख्य रेस होगी।
आयोजकों ने ऐतिहासिक खबर साझा की है कि शुक्रवार, शनिवार और रविवार के टिकट रिकॉर्ड समय में पूरी तरह बिक चुके हैं। यह इवेंट के इतिहास में शुरुआती तीन दिनों का सबसे तेज बिक्री रिकॉर्ड है, जो एफ1 की वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।
गुरुवार के टिकट अभी उपलब्ध हैं, जिसमें मौजूदा विश्व चैंपियन लैंडो नॉरिस और उनके ऑस्ट्रेलियाई टीम साथी ऑस्कर पियास्त्री फैन इवेंट में नजर आएंगे। पिछले साल 2025 एजीपी में रिकॉर्ड 4.65 लाख से अधिक दर्शक जुटे थे, जो एफ1 के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रेस वीकेंड थे।
विक्टोरिया के पर्यटन, खेल एवं प्रमुख इवेंट्स मंत्री स्टीव डिमोपोलोस ने इसे ऑस्ट्रेलियन जीपी की वैश्विक अपील का प्रमाण बताया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रेस के दौरान बारिश नहीं होगी और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
नॉरिस अपने खिताब की रक्षा करेंगे, जबकि पियास्त्री घरेलू मैदान पर इतिहास रचने को बेताब हैं। 1985 के बाद किसी ऑस्ट्रेलियाई चालक का पहला क्लासिफाइड पोडियम उनका लक्ष्य है। इसकी बीच कैडिलैक अपनी एफ1 डेब्यू कर रही है, ग्रिड में 11 टीमें और 22 कारें होंगी। वाल्टेरी बोटास व सर्गियो पेरेज 2025 के बाद वापसी कर अनुभव का लाभ उठाएंगे।
यह वीकेंड एफ1 प्रेमियों के लिए अविस्मरणीय साबित होगा।