
बर्मिंघम, 3 मार्च। ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के उद्घाटन दिवस पर भारत के युवा बैडमिंटन सितारे लक्ष्य सेन ने सनसनीखेज प्रदर्शन कर दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने मौजूदा चैंपियन चीन के शी युकी को पहले दौर में ही 23-21, 19-21, 21-17 से परास्त कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह मुकाबला पूरे 78 मिनट तक चला और दर्शकों को बांधे रखा।
पहले गेम में लक्ष्य ने आक्रामकता दिखाते हुए 17-10 से बढ़त ली। शी युकी ने जबरदस्त वापसी की और स्कोर 18-17 कर दिया, लेकिन लक्ष्य का धैर्य और सटीक शॉट्स ने उन्हें जीत दिलाई।
दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने कमाल दिखाया। लक्ष्य 13-19 से पिछड़ गए, वापसी की कोशिश की लेकिन 19-21 से हार गए।
तीसरे गेम में लक्ष्य ने नेट कंट्रोल और तेज रैलियों से 16-11 की लीड बनाई। चार मैच पॉइंट्स मिले, शी ने एक बचाया लेकिन अंतिम शॉट बाहर गया और लक्ष्य विजयी बने।
मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो ने मलेशियाई जोड़ी को 21-17, 21-19 से हराया। महिला सिंगल्स में मालविका बंसोड़ चेन यू फी से 21-11, 21-6 से हारीं। पीवी सिंधु मिडिल ईस्ट संकट से दुबई फंसने के कारण अनुपस्थित रहीं। लक्ष्य की जीत पहले दिन का हाईलाइट बनी।