
बीजिंग में मंगलवार को चीनी पारंपरिक लालटेन महोत्सव के उपलक्ष्य में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने रात 8 बजे अपना भव्य ‘2026 लालटेन महोत्सव गाला’ प्रस्तुत किया। यह आयोजन खुशी, सद्भाव और पारिवारिक पुनर्मिलन की भावना को जीवंत रूप से उकेरता हुआ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया।
कार्यक्रम में गीतों की मधुर धुनें, नृत्यों की लयबद्धता, ओपेरा के भावपूर्ण अंश, हास्यपूर्ण स्केच, कॉमेडी और जादू के रोमांचक प्रदर्शन शामिल रहे। दुनिया भर के चीनी समुदायों और विदेशी मित्रों ने इसमें शिरकत कर वैश्विक एकता का संदेश दिया।
पूरे प्रसारण में लालटेन निहारना, पहेलियां सुलझाना और थांगयुआन तैयार करना जैसी परंपराएं जीवंत रहीं। इस बार चार प्रमुख उप-केंद्रों ने उत्सव को नई ऊंचाइयां दीं- हेलोंगच्यांग का हार्बिन अपनी बर्फीली चमक से, चच्यांग का यिवू व्यापारिक जीवंतता से, आन्ह्वेई का हफेई आधुनिक परंपरा के मेल से और सछ्वान का यीपिन हरियाली व स्वाद से जगमगाए।
ये स्थान रंगीन रोशनी और उमंग से भरे रहे, जहां लोगों ने उत्सव का भरपूर आनंद लिया। सीएमजी ने अपने कई टीवी चैनलों, रेडियो और न्यू मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ प्रसारण कर इसे सभी तक पहुंचाया।
यह गाला न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि चीनी संस्कृति की अमर परंपराओं को मजबूत करने वाला प्रतीक भी साबित हुआ, जो सदैव एकजुटता का संदेश देता रहेगा।