
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें जोरहाट से सांसद गौरव गोगोई को प्रमुख स्थान मिला है।
असम की 126 सीटों वाली विधानसभा में 2021 के चुनावों में कांग्रेस को केवल 29 सीटें हासिल हुई थीं। अब पार्टी मजबूत वापसी की रणनीति के तहत ब्रह्मपुत्र घाटी, बाराक घाटी, उत्तरी और पूर्वी असम के क्षेत्रों को कवर करते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। एससी-एसटी आरक्षित सीटों और महिलाओं को टिकट देकर समावेशी छवि पेश की गई है।
गौरीपुर से अब्दुस सोबाहान अली सरकार, गोलपारा वेस्ट (एसटी) से मार्कलाइन मराक, बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बारपेटा (एससी) से महानंदा सरकार, बोको-चायगांव (एसटी) से रामेन सिंह राभा, हाजो-सुआलकुची (एससी) से नंदिता दास, कमालपुर से सत्यब्रत कलिता और दिसपुर से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को मैदान में उतारा गया है।
बरखेत्री से दिगंता बर्मन, नलबाड़ी से अशोक कुमार सरमा, तिहु से रतुल पटुवारी, सिपाजहार से बिनंदा कुमार सैकिया, जागिरोड (एससी) से बुबुल दास, रूपनिनात से नुरुल हुदा, सामागुरी से तंजील हुसैन, राहा (एससी) से उत्पल बनिया, लुमडिंग से स्वपन कर, बरचाला से रिपुन बोरा, भिहपुरिया से नारायण भुयां को टिकट मिले हैं।
जोनाई (एसटी) से राज कुमार मेदक, डूमडूमा से दुर्गा भूमिज, मारघेरिता से प्रतीक बोरदोलोई, चाबुआ-लाहोवाल से प्रांजल घटोवार, डुलियाजान से ध्रुव गोगोई, नहारकटिया से प्रणति फुकन, सोनारी से उत्पल गोगोई, डेमोव से अजॉय कुमार गोगोई, नजीरा से देबब्रत सैकिया, माजुली (एसटी) से इंद्रनील पेगू, टीओक से पल्लवी सैकिया गोगोई और जोरहाट से गौरव गोगोई चुनाव लड़ेंगे।
गोलाघाट से बितुपन सैकिया, बोका जान (एसटी) से रतन एंग्टी, रोंगखांग (एसटी) से ऑगस्टाइन एंग्ही, लखीपुर से एम. शांति कुमार सिंघा, उधरबंद से अजीत सिंह, बरखोला से डॉ. अमित कुमार कलवार, सिलचर से अभिजीत पॉल, सोनाई से अमीनुल हक लस्कर, करीमगंज नॉर्थ से जकारिया अहमद, पाथरकांडी से कार्तिक सेना सिन्हा, रामकृष्णनगर (एससी) से सुरुचि रॉय भी सूची में हैं।
पार्टी नेताओं के अनुसार, बाढ़, बेरोजगारी, चाय बागान मजदूरों की परेशानियां और सीमा सुरक्षा जैसे स्थानीय मुद्दों पर फोकस के साथ युवा व अनुभवी उम्मीदवार चुने गए हैं। शेष सीटों के लिए जल्द दूसरी सूची आएगी।