
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अब पर्दे पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। हरियाणवी गैंगस्टर एंथम ‘गोली तो चलेगी’ म्यूजिक वीडियो से उन्होंने अभिनय में कदम रखा है। रिलीज होते ही इसका बोल्ड कॉन्सेप्ट, स्टाइलिश अवतार और जोरदार एक्शन ने दर्शकों को दीवाना बना दिया।
फैशन डिजाइनर से फिल्ममेकर बने सुमन गुहा के निर्देशन में बना यह गाना नरेश झा ने एपिक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। डायमंड की दमदार आवाज और सिनेमैटिक शूटिंग ने इसे छोटी एक्शन फिल्म जैसा बना दिया। अनिल चौधरी के साथ रोहित खरब, चांदनी राउत और हेमेश दीक्षित भी शानदार किरदारों में नजर आए।
अनिल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘अंपायरिंग और एक्टिंग दोनों के अपने अलग-अलग मजा हैं। कैमरे से डर नहीं लगा क्योंकि हरियाणवी कमेंट्री करता हूं। सुमन ने बेहतरीन तरीके से गाइड किया। शूटिंग में खूब मजा आया।’ उनका आत्मविश्वास क्रिकेट फील्ड से सीधा परदे पर उतर आया।
लॉन्च इवेंट में गुरमीत चौधरी, रजनीश दुग्गल, राजीव सेन समेत तमाम सितारे पहुंचे। रजनीश ने सुमन की तारीफ की, जबकि गुरमीत ने पूरी टीम को बधाई दी। सुमन ने बताया कि दो और नए गाने जल्द आएंगे। नरेश ने घोषणा की कि एपिक फिल्म्स हर महीने नया गीत लाएगी।
अनिल का यह डेब्यू साबित करता है कि टैलेंट की कोई सीमा नहीं। यह गाना जल्द ही चार्ट्स पर छा जाएगा।