
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को होने वाला है। लेकिन बारिश की आशंका इस रोमांचक मुकाबले पर भारी पड़ सकती है। अगर मैच पूरी तरह रद्द हो गया तो सुपर-8 की बेहतर स्थिति के दम पर साउथ अफ्रीका फाइनल में प्रवेश करेगा।
साउथ अफ्रीका का अभियान लाजवाब रहा है। ग्रुप चरण में कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को हराकर उन्होंने सुपर-8 में जगह बनाई। वहां भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर शानदार जीत दर्ज कर 6 अंक और +2.259 का नेट रन रेट हासिल किया। भारत पर जीत ने उन्हें चैंपियनशिप का मजबूत दावेदार बना दिया।
न्यूजीलैंड ने ग्रुप में अफगानिस्तान, यूएई पर जीत हासिल की, लेकिन साउथ अफ्रीका से हार गई। कनाडा को 8 विकेट से धोया। सुपर-8 में पहला मैच बारिश से रद्द, श्रीलंका को हराया, लेकिन आखिरी मैच 4 विकेट से गंवा दिया। उनके पास 3 अंक और +1.390 नेट रन रेट है।
आईसीसी नियमों के अनुसार ग्रुप और सुपर-8 में रिजर्व डे नहीं था, लेकिन सेमीफाइनल में तय दिन पर 90 अतिरिक्त मिनट मिलते हैं। अगर 4 मार्च को मैच रद्द तो 5 मार्च को रिजर्व डे पर जारी रहेगा। पूर्ण असफलता पर सुपर-8 रैंकिंग फैसला करेगी, जहां साउथ अफ्रीका आगे है।
यह नियम साउथ अफ्रीका को फायदा पहुंचाता है। प्रोटियाज की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी न्यूजीलैंड के लिए चुनौती। मौसम साफ रहा तो जबरदस्त मुकाबला, वरना साउथ अफ्रीका बिना खेले फाइनल में।