
पटना, 1 मार्च। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके निवास पर पहुंचकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नीतीश को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के चहेते नेता करार दिया।
चौधरी ने कहा कि नीतीश के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार को विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए हैं। 2005 से पहले के जंगलराज को समाप्त कर कानून का राज कायम किया गया। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। महिलाओं के उत्थान के लिए 50 प्रतिशत पंचायत आरक्षण और जीविका जैसी योजनाओं ने आधी आबादी को सशक्त बनाया। जीविका दीदियों का कारोबार 60 हजार करोड़ से अधिक का हो चुका है। 20 वर्षों में 60 लाख लोगों को रोजगार मिला है।
चौधरी ने प्रार्थना की कि भगवान नीतीश कुमार को स्वस्थ्य, दीर्घायु व जनसेवा की ऊर्जा प्रदान करें। बिहार विकास पथ पर अग्रसर है।