
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला निर्णायक साबित होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम इंडिया को जीत जरूरी है। इन दोनों टीमों के टी20 इतिहास में बल्लेबाजी के कई यादगार प्रदर्शन हुए हैं। आइए जानें उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इन मुकाबलों में सबसे अधिक रन ठोके हैं।
सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के नाम हैं। टी20 से संन्यास ले चुके रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 मैचों में 142 की स्ट्राइक रेट से 693 रन बनाए। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं, जो उनकी धाकड़ बल्लेबाजी को दर्शाते हैं।
वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन सबसे आगे हैं। 20 मैचों में 135 स्ट्राइक रेट से 592 रन उनके खाते में हैं। पांच अर्धशतकों के साथ उन्होंने भारत के खिलाफ आक्रामक पारी खेली।
विराट कोहली 14 मैचों में 150 स्ट्राइक रेट से 570 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। टी20 को अलविदा कह चुके कोहली की क्लास वेस्टइंडीज के खिलाफ चमकी।
सूर्यकुमार यादव ने 12 पारियों में 164 स्ट्राइक रेट से 408 रन जड़े, जिसमें तीन अर्धशतक हैं। वर्तमान कप्तान सूर्या का वेस्टइंडीज बॉलिंग पर जलवा रहा है।
ऋषभ पंत 16 मैचों में 141 स्ट्राइक रेट से 397 रन और तीन अर्धशतक बनाकर पांचवें नंबर पर हैं। पंत की आक्रामकता ने कई मैच पलटे।
ये आंकड़े इस क्लैश को और रोमांचक बनाते हैं। ईडन गार्डन्स में नया इतिहास रचने को तैयार रहें।