
भारत ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी कर सभी पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मंत्रालय ने विवादों को बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाने की आवश्यकता पर बल दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय मिशन लगातार नागरिकों के संपर्क में हैं और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों को अनावश्यक यात्रा से बचने का निर्देश दिया है।