
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का रोमांचक मुकाबला शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के लिए यह जंग जानलेवा है, क्योंकि सेमीफाइनल में जगह बनाने को उन्हें कम से कम 65 रनों के भारी अंतर से जीत हासिल करनी होगी, ताकि ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड को पछाड़ सकें।
श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिसारा और हेमंथा के स्थान पर जनिथ लियानागे को शामिल किया गया। पाकिस्तान ने तीन परिवर्तन किए, जिसमें बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर किया गया।
टॉस के बाद कप्तान दासुन शनाका ने कहा, ‘पिच शानदार है, बाद में ओस का असर हो सकता है। आज रात बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सभी में कमाल करना होगा। फैंस का साथ हमारी ताकत है। हमने दो बदलाव किए हैं।’ पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा बोले, ‘यह सुनहरा मौका है। मजबूत स्कोर बनाना और विरोधियों को रोकना हमारा लक्ष्य। चुनौती का अहसास है, लेकिन तीन बदलावों से नई जान फूकी है।’
श्रीलंका की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है। सुपर-8 में इंग्लैंड से 51 रन और न्यूजीलैंड से 61 रन से हार झेली। ग्रुप स्टेज में दो जीत के बाद तीन हार। पाकिस्तान का सुपर-8 सफर: न्यूजीलैंड से बारिश प्रभावित (1-1 अंक), इंग्लैंड से 2 विकट से हार।
ग्रुप में इंग्लैंड ने तीनों मैच जीत सेमी में जगह पक्की की। न्यूजीलैंड 3 अंकों और +1.390 नेट रन रेट पर। पाकिस्तान को विशाल जीत चाहिए। पाक प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक। श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिसारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
पाकिस्तान बैटिंग शुरू, श्रीलंका की गेंदबाजी पर नजरें। क्या पाकिस्तान सपना पूरा कर पाएगा?