
तेहरान में अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों के बाद ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने जनता से आपातकालीन अपील की है। परिषद ने तेहरान और अन्य संभावित खतरे वाले प्रमुख शहरों को शांतिपूर्वक छोड़ने का आग्रह किया है।
बयान में कहा गया कि खुफिया सूत्रों के अनुसार, तेहरान सहित कई शहरों में शत्रु कार्रवाइयां जारी रहेंगी। इसलिए इजरायल-अमेरिका के खतरनाक हमलों से बचने हेतु अन्य सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जून की 10 दिवसीय जंग के दौरान भी लाखों लोग शहरों से पलायन कर ग्रामीण इलाकों में अपने अपनों के पास पहुंचे थे। अब सड़कों पर विरोध मार्च की आशंका भी जताई जा रही है।
सरकार ने लोगों की सभी जरूरतों की पूर्ति के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। शॉपिंग सेंटर्स में भीड़ से बचने की चेतावनी दी गई है। स्कूल-विश्वविद्यालय बंद, बैंक खुले रहेंगे और सरकारी दफ्तर आधी क्षमता पर चलेंगे।
शनिवार को हुए हमलों से कई इलाकों में धमाकों की आवाज गूंजी और धुंधला धुआं छा गया। ट्रंप और नेतन्याहू ने वीडियो संदेशों में इसे ईरानी जनता के हित में बताया। निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने भी एक्स पर ट्रंप को धन्यवाद देते हुए धैर्य बरतने को कहा।
यह घटनाक्रम मध्यपूर्वी तनाव को नई ऊंचाई दे रहा है, जहां बाहरी आक्रमण और आंतरिक असंतोष दोनों चुनौतियां बन रहे हैं।