
‘खुदा हाफिज’ फेम अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति अभिषेक पाठक के साथ अपने मैटरनिटी फोटोशूट की शानदार तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में शिवालिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसे अपना ‘को-प्रोडक्शन’ बताया और लिखा कि जहां अभिषेक ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं वह एक नन्हे मेहमान को दुनिया में लाने की तैयारी कर रही हैं। फैंस इस जोड़े की खुशी को देखकर बेहद उत्साहित हैं और उन्हें ढेरों बधाई दे रहे हैं।