
बीजिंग। चीन की राज्य परिषद ने 2025 में राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के प्रतिनिधियों और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) के सदस्यों से प्राप्त सुझावों व प्रस्तावों पर अभूतपूर्व कार्रवाई की है। राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित नियमित प्रेस ब्रीफिंग में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।
विभिन्न विभागों ने एनपीसी के 8,754 सुझावों पर 95.6 प्रतिशत और सीपीपीसीसी के 4,868 प्रस्तावों पर 97.3 प्रतिशत कार्रवाई पूरी की, जो सभी समयसीमा के भीतर संपन्न हुए।
विभागों ने नवीन संशोधित कानूनों व विनियमों का गहन अध्ययन कर 4,900 से अधिक सुझावों को अपनाया तथा 2,200 से ज्यादा नीतियां और उपाय जारी किए।
राष्ट्रीय विकास रणनीतियों को मजबूत बनाने, आधुनिक औद्योगिक ढांचे का निर्माण, निवेश स्थिरीकरण, उपभोग वृद्धि, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को गति तथा जनजीवन की चुनौतियों के समाधान में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
यह प्रक्रिया चीन की लोकतांत्रिक निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करती है, जहां विधायी सुझाव सीधे नीतिगत क्रियान्वयन में बदल जाते हैं।