
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को अजमेर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज भट्टी के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। यह अभियान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक बड़ा कदम है।
डॉ. भट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह फैसला सराहनीय है। पहले निजी क्लीनिकों में हजारों रुपये खर्च कर उपलब्ध यह वैक्सीन अब 14-15 साल की लड़कियों के लिए मुफ्त होगी। उन्होंने अपनी दो बेटियों को खुद लगवाया है।
भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर से सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। डॉ. भट्टी ने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया के भ्रामक वीडियो न देखें। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। डॉक्टरों से सलाह लें।
अभियान शुरू होते ही पुंछ समेत पूरे देश में टीकाकरण होगा, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाएगा।