
अफगानिस्तान में तनाव चरम पर पहुंच गया है और इसी बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए गंभीर यात्रा चेतावनी जारी की है। पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों ने स्थिति को बेहद खतरनाक बना दिया है, जिसकी जानकारी यूएस मिशन ने आधिकारिक एडवाइजरी में दी है।
27 फरवरी 2026 को स्थानीय समयानुसार सुबह 1:50 बजे पाकिस्तान ने काबुल, पक्तिया और कंधार पर एयरस्ट्राइक की। मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी विमान सुबह 9 बजे तक अफगान हवाई क्षेत्र में घूमते रहे। सीमा पर झड़पें तेज हो गई हैं और प्रमुख क्रॉसिंग पॉइंट बंद कर दिए गए हैं।
यूएस मिशन ने इन हालातों को ‘बहुत जोखिम भरा’ करार दिया है। अफगानिस्तान ट्रैवल एडवाइजरी लेवल 4 पर बना हुआ है, यानी ‘यात्रा न करें’। 2021 में काबुल दूतावास बंद होने के बाद मिशन दोहा से चल रहा है, इसलिए कोई कांसुलर मदद उपलब्ध नहीं।
चेतावनी में सलाह दी गई है कि ईरान सीमा से न निकलें, पाकिस्तान बॉर्डर क्षेत्रों से दूर रहें और कम प्रोफाइल में रहें। 26-27 फरवरी की आधी रात से हमले तेज हुए, पाकिस्तान ने खुली जंग का ऐलान किया।
रविवार को पाकिस्तान के हमलों का जवाब काबुल ने दिया था। पाकिस्तान ने 70 उग्रवादियों के मारे जाने का दावा किया, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे झूठा बताते हुए महिलाओं-बच्चों की मौत का जिक्र किया। तालिबान ने गुरुवार रात जवाबी कार्रवाई शुरू की। पाकिस्तान ने बिना सबूत के तालिबान पर टीटीपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
अमेरिका संघर्ष पर नजर रखे हुए है, लेकिन नागरिकों को खुद सतर्क रहना होगा।