
आजकल खराब खान-पान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण थायरॉइड संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर महिलाओं में यह बीमारी आम हो चुकी है। डॉक्टर दवाइयां तो लिख देते हैं, लेकिन बिना आहार सुधार के पूर्ण लाभ नहीं मिलता। आइए जानते हैं थायरॉइड के लिए फायदेमंद और नुकसानदेह चीजों के बारे में।
सब्जियों में लौकी, तोरी, परवल, कद्दू, गाजर, बीन्स और हरी पत्तियों वाली सब्जियां सर्वोत्तम हैं। ये पचने में हल्की होती हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं।
फलों की सूची में अनार, पपीता, सेब, नाशपाती और अमरूद शामिल करें। ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो थायरॉइड हार्मोन को संतुलित रखते हैं।
खाने के तेलों में देसी घी, नारियल तेल और सरसों का तेल इस्तेमाल करें। ये स्वस्थ वसा प्रदान करते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं।
प्रोटीन के लिए मूंग दाल, मसूर दाल और कुलथी दाल चुनें। ये आसानी से पच जाती हैं और मसल्स को मजबूत बनाती हैं।
अब बचाव की बात। गांठ वाली सब्जियां जैसे गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली से परहेज करें। ये गॉयट्रोजेनिक होती हैं जो थायरॉइड को ब्लॉक करती हैं। सोयाबीन और सोया उत्पाद भी न लें।
फलों में केला, आम, चीकू, अंगूर न खाएं। बार-बार गर्म किया तेल, मूंगफली तेल, रिफाइंड ऑयल हानिकारक हैं। राजमा, छोले, सोया चंक्स जैसी दालें भी अवॉइड करें।
इन बदलावों से थायरॉइड लेवल नियंत्रित होगा। डॉक्टर की सलाह से डाइट फॉलो करें और स्वस्थ रहें।