
दक्षिण भारतीय सिनेमा के चहेते सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विजय के शाही दूल्हा अवतार की हो रही है, जो दक्षिणी सभ्यता की जीवंत मिसाल बन गया।
विजय ने अपने लुक को पारंपरिक और भव्य बनाने के लिए दक्षिण भारतीय गहनों का शानदार संग्रह चुना। टेंपल हारम और टेंपल नेकलेस ने सबका दिल जीत लिया, जिन पर देवी-देवताओं की बारीक नक्काशी की गई है। ये गहने न सिर्फ भारी और पवित्र हैं, बल्कि दक्षिणी संस्कृति के प्रतीक हैं। गणेश-लक्ष्मी या मोर की आकृतियां इन्हें और भी खास बनाती हैं।
वद्दनम ने लुक को नया आयाम दिया, जो कमर की पेटी के रूप में सौभाग्य का प्रतीक है। मां लक्ष्मी की मूर्ति से सजा यह गहना शादियों में कम ही देखने को मिलता है। कानों में बड़े गोल बूंदे, एंकल कड़ा, कलाई कफ, बाजूबंद और पेली बट्टू ने पूरे व्यक्तित्व को राजसी बना दिया।
दोनों के चेहरे पर दृष्टि बट्टू भी था, जो नजर से बचाव का सांकेतिक चिन्ह है। क्रीम रंग की धोती और लाल दुपट्टे ने आउटफिट को संतुलित किया। विजय का यह लुक न केवल फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का संदेश भी देता है। शादी की तस्वीरें देखकर हर कोई तारीफ किए बिना रह नहीं पा रहा।