
हैदराबाद। तेलुगु सिनेमा के चहेते अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने फिल्म की अवधि का अनोखे अंदाज में खुलासा किया है, जो दर्शकों में जोश भर रहा है।
श्री विष्णु ने बताया कि फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 59 मिनट है। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि फिल्म भले ही ‘डाइट’ वाली हो, लेकिन मनोरंजन में किसी बड़े भोज और मिठाई से कम नहीं। दर्शक थिएटर से हंसते-हंसते निकलेंगे और दोबारा देखने की चाह रखेंगे। परिवार संग सिनेमाघरों में जरूर आएं, ऐसा आह्वान किया।
यदुनाथ मारुति राव के निर्देशन में बनी यह फिल्म श्री सुब्रह्मण्येश्वर सिनेमाज की तीसरी पेशकश है। निर्माता सुमंत नायडू के साथ साई कृष्णा बोब्बा और रामाचारी एम सह-निर्माता हैं। टाइटल लॉन्च स्टाइलिश एनिमेटेड वीडियो से हुआ, जिसमें श्री विष्णु को पीली बाइक पर शहर की सड़कों पर दौड़ते दिखाया। अंत में ‘नो ब्रेक्स-जस्ट लाफ्स’ का नारा।
नयन सारिका मुख्य भूमिका में हैं, तो सत्या, ब्रह्माजी, प्रवीण, मुरली शर्मा, श्रीकांत अयंगर, सत्यम राजेश, श्रीनिवास वडलमणि व गोपराजू रमण जैसे सितारे भी हैं। शूटिंग पूरी, रिलीज की तैयारी जोरों पर।
श्री विष्णु का यह अंदाज फिल्म को और रोचक बना रहा है। छोटी अवधि में बड़ा धमाका, यही है ‘विष्णु विन्यासम’ का वादा। सिनेप्रेमी बेकरार।