
मुंबई के डीवाई पाटिल टी20 कप में उमरान मलिक का प्रदर्शन शर्मिंदगी का सबब बन गया। टाटा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मुंबई कस्टम्स के खिलाफ 25 फरवरी को खेले गए मैच में इस तेज गेंदबाज ने दो ओवरों में 59 रन लुटा दिए, जिसमें दूसरा ओवर तो 36 रनों का था।
13वें ओवर की शुरुआत सिंगल से हुई। फिर रुग्वेद ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी पर नो-बॉल छक्का जड़ा। फ्री हिट पर कोई रन नहीं, लेकिन मोरे ने अगली दो गेंदों पर छक्का-चौका ठोक दिया। उसके बाद वाइड, एक और नो-बॉल, सचिन का फ्री हिट चौका (फिर नो-बॉल) और आखिरी फ्री हिट पर छक्का। कुल 36 रन!
मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मोरे ने 46 गेंदों पर 101 रन बनाए। आईपीएल 2026 में केकेआर के उमरान का यह स्पेल टीम के लिए खतरे की घंटी है। मुस्तफिजुर की रिलीज और हर्षित राणा की चोट ने पहले ही पेस अटैक कमजोर कर दिया है।
आईपीएल 2022 में एसआरएच के लिए 14 मैचों में 22 विकेट ले चुके उमरान को भारत का मौका मिला था। 10 वनडे और 8 टी20आई खेले, लेकिन लगातार खराब फॉर्म ने उन्हें बाहर कर दिया। अब वापसी का रास्ता मुश्किल।