
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर के बीच आईसीसी ने टी20 गेंदबाजों की नई रैंकिंग जारी की है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले पायदान पर काबिज हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश, वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड और भारत के जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त छलांग लगाई है। बॉश 21 पायदे चढ़कर तीसरे नंबर पर, फोर्ड 23 पायदान ऊपर सातवें स्थान पर और बुमराह सात स्थान आगे आठवें पायदान पर पहुंचे हैं।
अफगानिस्तान के राशिद खान दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद चौथे, पाकिस्तान के अबरार अहमद दो पायदान लुढ़ककर पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा छठे स्थान पर हैं। बुमराह का साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन उनकी टॉप-10 में एंट्री का आधार बना। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर नौवें और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा चार पायदान गिरकर दसवें स्थान पर हैं। टॉप-10 में सात स्पिनरों का दबदबा है।
बल्लेबाजों की सूची में भारत के अभिषेक शर्मा शीर्ष पर, इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे (दो पायदान चढ़े), श्रीलंका के पाथुम निसांका चौथे, ईशान किशन पांचवें (तीन ऊपर), सूर्यकुमार यादव छठे, तिलक वर्मा सातवें (तीन नीचे), जोस बटलर आठवें, डेवाल्ड ब्रेविस नौवें (दस चढ़े) और टिम साइफर्ट दसवें हैं।
यह रैंकिंग टी20 क्रिकेट के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां गेंदबाजी में स्पिन और पेस का बढ़िया मिश्रण देखने को मिल रहा है। सुपर-8 में और रोमांच की उम्मीद।