![](https://paw1xd.blr1.cdn.digitaloceanspaces.com/lokshakti.in/2024/06/default-featured-image.webp)
आज 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर झारखंड विधानसभा के नए भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी आमंत्रित की गई हैं। बता दें कि झारखंड विधानसभा की स्थापना दिवस का आज 20वां वर्षगांठ है। इस कार्यक्रम में 2020 के लिए बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक चुने गए शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नलिन सोरेन को सम्मानित किया जाएगा।
झारखंड विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस रविवार को नए विधानसभा भवन में मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगीं, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विधायक का सम्मान नलिन सोरेन को मिलेगा, जबकि विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 2020 में मैट्रिक और इंटर में अव्वल आनेवाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री के अलावा कई प्रमुख लोगों का संबोधन भी होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
More Stories
झारखंड के खूंटी में संरक्षक कमांडर समेत दो गिरफ्तार
करंट की चपेट में आई बारातियों से भरी बस,तीन की मौत,5 करंट
हेमंत सोरेन पांच महीने बाद जेल से छूटे हेमंत सोरेन