
टी20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों की करारी हार ने भारतीय टीम को झकझोर दिया। यह भारत की टी20 विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी रनों से हार है। अब सेमीफाइनल की दौड़ मुश्किल हो चुकी है।
पूर्व कप्तान व कोच रवि शास्त्री ने इसे टूर्नामेंट के सही वक्त पर मिला ‘जागरण संदेश’ करार दिया। आईसीसी रिव्यू में उन्होंने कहा, “लगातार जीतने से लापरवाही आ जाती है। अच्छा हुआ कि यह हार जल्दी आ गई। टीम को इसी झटके की जरूरत थी।”
शास्त्री ने रणनीति पर पुनर्विचार की सलाह दी। उन्होंने अक्षर पटेल को वापस लाने और वाशिंगटन सुंदर के साथ जोड़े रखने का सुझाव दिया। “अनुभव की कमी खल रही है। वरुण चक्रवर्ती का खराब दिन इसका उदाहरण है। दोनों स्पिनर खेलें तो अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।”
उन्होंने बल्लेबाजी क्रम पर भी कहा, “अक्षर 8 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। हार्दिक 5 पर, शिवम दुबे 6 पर, सुंदर 7 पर। रिंकू सिंह को बाहर करना पड़ सकता है। टी20 में आठ बल्लेबाज अगर रन न बना सकें तो समस्या है। अतिरिक्त गेंदबाज का ऑप्शन जरूरी है।”
सुपर-8 में एक और हार टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है। शास्त्री की ये सलाह भारत को पटरी पर ला सकती है।