
क्षेत्रीय मौसम केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई और आसपास के जिलों में सुबह का समय हल्के कोहरे की चपेट में रहेगा। राज्य के विभिन्न भागों में 1 मार्च तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र के अवशेषों और समुद्र से आने वाली नम हवाओं ने मौसम को अस्थिर बना रखा है। दक्षिणी तमिलनाडु और उत्तरी जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।
पुडुचेरी व कराईकल में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। समुद्री हवाओं के बदलते रुख और नमी बढ़ने से यह स्थिति बनी हुई है।
तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरि, तिरुपत्तूर, वेल्लोर व रानीपेट में बुधवार-गुरुवार सुबह कोहरा छाया रह सकता है, जिससे राजमार्गों पर दृश्यता घटीगी। वाहन चालकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
दिन का पारा सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रह सकता है। यह मौसमी परिवर्तन का संकेत है। किसानों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। विभाग लगातार नई सूचनाएं जारी करेगा।